खैबर पख्तूनख्वा सरकार मर्दान गुरुद्वारे में मारे गए सिख दंपति के परिवार को देगी मुआवजा

Ads

खैबर पख्तूनख्वा सरकार मर्दान गुरुद्वारे में मारे गए सिख दंपति के परिवार को देगी मुआवजा

  •  
  • Publish Date - June 23, 2026 / 05:20 PM IST,
    Updated On - June 23, 2026 / 05:20 PM IST

पेशावर, 23 जून (भाषा) पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने सूबे के मर्दान गुरुद्वारे को चार करोड़ पाकिस्तानी रुपये का अनुदान और पिछले सप्ताह इसमें मारे गए सिख दंपति के परिवार को प्रति मृतक 10 लाख पाकिस्तानी रुपये की दर से मुआवजा देने की मंगलवार को घोषणा की।

खैबर पख्तूनख्वा के धार्मिक और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री साहिबजादा अदनान कादरी ने सोमवार को मर्दान जिले के गुरुद्वारे का दौरा किया और हत्याओं की निंदा करते हुए सिख समुदाय के साथ एकजुटता प्रकट की।

कादरी ने इस अवसर पर गुरुद्वारे के लिए चार करोड़ पाकिस्तानी रुपये और मारे गए दंपति के परिवार को प्रति मृतक 10 लाख पाकिस्तानी रुपये की दर से आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है और इस घटना पर उनके दुख में शामिल है।

पेशावर से लगभग 60 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित मर्दान के बाबू मोहल्ले में स्थित गुरुद्वारे में जगन्नाथ और उनकी पत्नी आसमा वंती देखभाल का काम करते थे।

दंपति की 17 जून को गुरुद्वारे के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाद में शेर शाह नाम के संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया था।

मर्दान के इस गुरुद्वारे को ‘डेरा होती वाला बाबा करम सिंह’ के नाम से जाना जाता है और मौजूदा ढांचा करीब 150 साल पुराना है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश