किम जोंग के सेना अधिकारी महिला सैनिकों से करते हैं रेप, भागने पर जेल

किम जोंग के सेना अधिकारी महिला सैनिकों से करते हैं रेप, भागने पर जेल

किम जोंग के सेना अधिकारी महिला सैनिकों से करते हैं रेप, भागने पर जेल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: November 23, 2017 10:50 am IST

जब शासक क्रूर हो, तानाशाह हो तो न सिर्फ जनता बल्कि सैनिकों को भी नारकीय जीवन जीने पर कैसे मजबूर होना पड़ता है, इसका जीता-जागता सबूत हैं नॉर्थ कोरिया की महिला सैनिकों की दास्तां। नॉर्थ कोरिया की एक पूर्व महिला सैनिक ली सो योन वहां सेना में 10 साल रही थी। जब वो भर्ती हुई थी, तब उसकी उम्र थी 17 साल। ली सो योन के परिवार के कई सदस्य सेना में थे, जिन्हें देखकर वह भी 1990 में सेना में भर्ती हुई, लेकिन देश के लिए सेना में भर्ती होने के उसके सपनों को बिखरते देर नहीं लगी, जब उसने यहां शोषण का सबसे भयानक रूप देखा। 

साढ़े चार साल के बच्चे पर यौन शोषण का आरोप

ली सो योन का कहना है कि उसे और उसके साथियों को मात्र एक वक्त का खाना दिया जाता था। रहने के लिए एक छोटा सा कमरा था, जिसमें वह 12 महिला सैनिकों के साथ रहती थी। सामान रखने की एक छोटी सी रैक थी और रैक के ऊपर नार्थ कोरिया के शासकों का फोटो लगा रहता था। उसके मुताबिक उनका सेना के अधिकारी महिला सैनिकों को अक्सर अपने कमरे में बुलाकर उनसे बलात्कार किया करता था। ली सो योन ने इस यौन शोषण से तंग आकर दो बार सेना से भागने की कोशिश की। पहली बार वो नाकाम हो गई और पकड़ी गई, जिसके बाद उसे एक साल के लिए जेल हुई। दूसरी कोशिश में वह कामयाब हो पाई, जब उसने पूरी रात तैरकर एक नदी पार की और किसी तरह चीन पहुंची।

ब्रिटेन में पद्मावती के प्रदर्शन को हरी झंड़ी, 1 दिसंबर को हो सकती है रिलीज

नॉर्थ कोरिया की सेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना बताई जाती है, लेकिन एक सच ये भी है कि यहां के सैनिक कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। महिला सैनिकों से बहुत ज्यादा दुष्कर्म काम कराए जाते हैं, उसका नतीजा यह होता है कि महिलाओं के मासिक चक्र असमय ही रुक जाते हैं। ली सो योन ने बताया कि सारा दिन उनसे बेहिसाब काम कराया जाता था, सैनिकों के लिए खाना बनाने और साफ-सफाई जैसे काम करने होते थे, पीने के लिए गंदा पानी मिलता था, रात में सोने के लिए चावल की भूसी के दुर्गंध वाले गद्दे मिलते थे। बार-बार शारीरिक शोषण और हिंसा के कारण सब खौफ में रहती थीं। सुविधाओं के नाम पर तो हालत ये होती थी कि पीरियड्स के दौरान उन्हें इस्तेमाल किए हुए सेनेटरी नैपकिन फिर से काम में लेने पड़ते थे। ली सो योन 10 साल की नौकरी में कभी भी ठीक तरह नहीं नहा पाई, क्योंकि नहाने के लिए बर्फीला पानी मिलता था, जो सीधा पहाड़ों से आता है और कई बार पानी में सांप और मेंढक भी आ जाते थे।

सेल्फी को लेकर वरुण धवन को मुंबई पुलिस का ई-चालान

सबसे खास बात ये है कि इसी बदतर हालत में काम कर रही अपनी सेना के दम पर उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग शासन कर रहा है और उसकी सज़ा इतनी क्रूर होती है कि किसी को उसके खिलाफ विद्रोह की हिम्मत नहीं होती।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में