PM Narendra Modi Full Speech in SRCC || Image- PM Modi Twitter
PM Narendra Modi Full Speech in SRCC: नई दिल्ली: एसआरसीसी यानि श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के 100 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से रूबरू हुए और उनसे Gen Z के अंदाज में संवाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कॉलेज के एक्स-स्टूडेंट्स की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्हें ‘OG’ बताया और कहा कि आज भी दिल्ली यूनिवर्सिटी में कोई एसआरसीसी का नाम लेता है तो यह अपने आप में एक ‘Flex’ है। छात्रों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “अगर मैं Gen Z की भाषा में कहूं तो ये OG हैं।” उनके इस उल्लेख पर जमकर तालियां बजी और स्टूडेंट्स झूम उठें।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के पूर्व छात्रों के योगदान की तारीफ करते हुए कहा कि इन लोगों ने राजनीति, कानून, कारोबार और दूसरे कई सेक्टर्स में अपनी अलग पहचान बनाई है। पीएम मोदी ने अपने अंदाज में कहा, “धुरंधर न हो, लेकिन धूम तो मचाई है।” उनके इस बयान पर छात्रों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
PM Narendra Modi Full Speech in SRCC: प्रधानमंत्री ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की 100 साल की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि कॉलेज की शुरुआत दिल्ली के दरीयागंज से एक छोटे लेवल पर हुई थी। आज यह देश के सबसे एलीट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में शामिल है। पीएम ने बताया कि, इसने कई पीढ़ियों के छात्रों को तैयार किया है। मोदी ने कहा कि आज भी जब दिल्ली यूनिवर्सिटी में किसी छात्र से पूछा जाता है कि वह किस कॉलेज से है और वह श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स कहता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एसआरसीसी की असली विरासत केवल इसकी इमारत या संस्थागत इतिहास नहीं है, बल्कि यहां से निकले वे लोग हैं जिन्होंने देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मोदी ने एसआरसीसी के पूर्व छात्रों का जिक्र करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और अर्थशास्त्री संजीव सान्याल को भी याद किया। उन्होंने कहा कि एसआरसीसी के पूर्व छात्रों ने अलग-अलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
महिला जूनियर एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया
शिक्षक दिवस पर अपने स्कूल पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, छात्र जीवन को याद किया
भारी बारिश के बीच पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर ‘बाढ़ के सर्वोच्च बिंदु’ के पार पहुंचा
सोनभद्र में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
नेपाल त्रासदी : जल विद्युत परियोजना की सुरंग से एक चीनी नागरिक को बचाया गया