विश्व में कोविड-19 के मामले पांच करोड़ के पार, 12 लाख से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत

विश्व में कोविड-19 के मामले पांच करोड़ के पार, 12 लाख से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत

विश्व में कोविड-19 के मामले पांच करोड़ के पार, 12 लाख से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: November 9, 2020 3:08 am IST

बोस्टन (अमेरिका) नौ नवम्बर (एपी) । दुनियाभर में कोविड-19 वैश्विक महामारी के मामले पांच करोड़ के पार चले गए हैं। कोविड-19 के मामलों पर नजर रखने वाले अमेरिकी विश्वविद्यालय ‘जॉन हॉपकिन्स’ के अनुसार रविवार को विश्व में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 5.2 करोड़ के पार चले गए।

ये भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बोले- मध्यप्रदेश की जनता पर पूरा विश्वास, 10 नवंबर

विश्वभर में वायरस से 12 लाख से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है।

‘जॉन हॉपकिन्स’ विश्वविद्यालय के आकंड़ों के अनुसार कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमण के 98 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और 2,37,000 से अधिक लोगों की इससे मौत हुई है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने मतगणना को लेकर बनाई रणनीति, अपने-अपने प्रभार वाली सीटों पर रहेंगे मौजूद

विश्वविद्यालय के अनुसार, अमेरिका में कोविड-19 का कहर अब भी जारी है, जहां शनिवार को 1,26,000 से अधिक मामले सामने आए थे और 1,000 से अधिक लोगों की मौत हुई।

 


लेखक के बारे में