क्रेमलिन ने लेबनान, इजराइल में 10 दिनों के युद्धविराम का स्वागत किया
क्रेमलिन ने लेबनान, इजराइल में 10 दिनों के युद्धविराम का स्वागत किया
मास्को, 17 अप्रैल (एपी) रूस ने शुक्रवार को लेबनान और इजराइल के बीच 10 दिवसीय युद्धविराम का स्वागत किया।
रूस के राष्ट्रपति के कार्यालय ‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, “हमें उम्मीद है कि इन दिनों के दौरान ऐसे समझौते पर पहुंचना संभव होगा जिससे भविष्य में सैन्य संघर्षों की पुनरावृत्ति से बचा जा सके।”
रूस ने यह भी कहा कि वह ईरान के यूरेनियम को संग्रहित करने के लिए तैयार है, लेकिन अमेरिका इसमें रुचि नहीं रखता है।
पेस्कोव ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के समृद्ध यूरेनियम के भंडार को रखने का प्रस्ताव बार-बार दिया है और “रूसी पक्ष इसके लिए तैयार है,” लेकिन “यह प्रस्ताव फिलहाल बातचीत की मेज पर नहीं है”।
पेस्कोव ने पत्रकारों से कहा, “अब अमेरिका की तरफ से इस प्रस्ताव की मांग नहीं है।”
भाषा प्रशांत नरेश
नरेश

Facebook


