राजनीतिक गतिरोध को खत्म करने की कोशिश में कुवैत ने चार वर्षों में चौथे चुनाव में मतदान किया
राजनीतिक गतिरोध को खत्म करने की कोशिश में कुवैत ने चार वर्षों में चौथे चुनाव में मतदान किया
दुबई, चार अप्रैल (एपी) तेल समृद्ध कुवैत में लंबे समय से चल रहे राजनीतिक गतिरोध से उबरने के प्रयास में बीते चार वर्षों के दौरान बृहस्पतिवार को चौथी बार लोगों ने राष्ट्रीय चुनाव में मतदान किया।
फारस की खाड़ी के इस देश की निर्वाचित संसद के पास अधिकांश अरब देशों की संसदों की तुलना में अधिक शक्ति है, लेकिन शाही परिवार द्वारा नियुक्त की जाने वाली सरकार के साथ लंबे समय से उसका विवाद चल रहा है।
दिसंबर में अपने सौतेले भाई की मृत्यु के बाद 83 वर्षीय शेख मेशाल अल अहमद अल जाबेर के सत्ता संभालने के बाद ये पहले चुनाव हैं। एक सांसद द्वारा कथित तौर पर उनका अपमान करने के बाद नए अमीर ने फरवरी में संसद भंग कर दी थी।
संसद की 50 सीटों को भरने के लिए मतदाता 200 उम्मीदवारों में से चुनाव करेंगे। कोई राजनीतिक दल नहीं है।
घरेलू राजनीतिक विवाद कुवैत को वर्षों से परेशान कर रहे हैं – जिसमें कल्याण प्रणाली में बदलाव भी शामिल है – जिसने शेखशाही को कर्ज लेने से रोक दिया है। अपने तेल भंडार से अपार धन अर्जित करने के बावजूद, सार्वजनिक क्षेत्र के वेतन का भुगतान करने के लिए उसके खजाने में बहुत कम राशि बची है।
आगे बढ़ने में विफल रहने के बाद संसद को बार-बार भंग किया गया।
भाषा प्रशांत पवनेश
पवनेश

Facebook


