लेबनानी सेना ने हथियार, मादक पदार्थ रखने के आरोप में बशर असद के रिश्तेदार को हिरासत में लिया

लेबनानी सेना ने हथियार, मादक पदार्थ रखने के आरोप में बशर असद के रिश्तेदार को हिरासत में लिया

लेबनानी सेना ने हथियार, मादक पदार्थ रखने के आरोप में बशर असद के रिश्तेदार को हिरासत में लिया
Modified Date: September 12, 2026 / 08:56 pm IST
Published Date: September 12, 2026 8:56 pm IST

बेरूत, 12 सितंबर (एपी) लेबनान की सेना ने हथियार और मादक पदार्थ रखने के आरोप में सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के एक रिश्तेदार और एक मादक पदार्थ तस्कर के बेटे को उत्तर-पूर्वी लेबनान से हिरासत में लिया है। अधिकारियों और सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दो अधिकारियों ने बताया कि बशर अल-असद के रिश्तेदार सुलेमान असद और पिछले साल गिरफ्तार किए गए संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर नोआ जेइटर के बेटे अली जेइटर को शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी शहर बालबेक के निकट हिरासत में लिया गया।

सुलेमान असद, अपदस्थ राष्ट्रपति के चचेरे भाई हिलाल असद के बेटे हैं।

दिसंबर 2024 में जब विद्रोहियों ने सत्ता पर कब्जा कर लिया था और असद परिवार का पांच दशक पुराना शासन समाप्त हो गया था, तब कई सीरियाई अधिकारी और असद के रिश्तेदार सीरिया से भागकर लेबनान समेत अन्य देशों में चले गये थे।

बशर असद और उनके छोटे भाई माहिर रूस में रह रहे हैं।

लेबनानी सेना ने एक बयान में कहा कि उसने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक सीरियाई नागरिक भी शामिल है।

सेना ने कहा कि उनके पास हथियारों के साथ-साथ मादक पदार्थ हशीश भी था।

एपी

देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में