लेबनान और ईरान को पूरी तरह एक-दूसरे से दूर करने की जरूरत: इजराइली राजदूत
लेबनान और ईरान को पूरी तरह एक-दूसरे से दूर करने की जरूरत: इजराइली राजदूत
वाशिंगटन, 14 अप्रैल (एपी) अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लीटर ने कहा कि उनका देश चाहता है कि लेबनान खुद को ईरान और उसके छद्म संगठन हिज्बुल्ला से पूरी तरह अलग करे।
उन्होंने अमेरिका, इजराइल और लेबनान के बीच हुई बैठक के बाद यह बात कही। लीटर ने इस बातचीत को बेहद सकारात्मक बताया।
राजदूत ने कई मुद्दों पर सहमति बनने की बात कही और स्पष्ट किया कि इजराइल चाहता है कि लेबनान खुद को ईरान और उसके छद्म संगठन हिज्बुल्ला से “पूरी तरह” अलग करे।
लीटर ने कहा, “लेबनानी सरकार ने साफ कर दिया है कि अब वह हिज्बुल्ला के नियंत्रण में नहीं रहेगी।”
एपी जोहेब सुरेश
सुरेश

Facebook


