भीड़ की ऊर्जा के मामले में लंदन का कोई मुकाबला नहीं है: बादशाह

भीड़ की ऊर्जा के मामले में लंदन का कोई मुकाबला नहीं है: बादशाह

भीड़ की ऊर्जा के मामले में लंदन का कोई मुकाबला नहीं है: बादशाह
Modified Date: March 7, 2026 / 08:55 pm IST
Published Date: March 7, 2026 8:55 pm IST

लंदन, सात मार्च (भाषा) बादशाह के नाम से चर्चित गायक एवं गीतकार आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया इस महीने के अंत में अपने सबसे बड़े एकल ब्रिटेन ‘टूर’ की तैयारी कर रहे हैं और उन्होंने प्रशंसकों से एक ‘‘धमाकेदार’’ शो का वादा किया है।

लंदन में हाल ही में हुए एक प्री-टूर संवाद के दौरान 40-वर्षीय रैपर बादशाह ने कहा कि लंदन के विशाल ‘ओ2 एरिना’ में शो को लेकर उनके मन में उत्साह और घबराहट की मिली-जुली भावनाएं हैं।

बादशाह 22 मार्च को लंदन के ‘ओ2 एरिना’ में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘सच कहूं तो, भीड़ की ऊर्जा के मामले में लंदन का कोई मुकाबला नहीं है। मैं यह सिर्फ इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि मैं यहां हूं और 22 मार्च को होने वाले इस भव्य शो की तैयारी कर रहा हूं। बहुत से लोग सोचते होंगे कि लंदनवासी और ब्रिटिश लोग घमंडी हो सकते हैं, लेकिन असल में वे लोगों की अच्छी मेहमाननवाज़ी करना जानते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे अनुभव के अनुसार, वे सचमुच नाचना चाहते हैं, वे सचमुच आनंद लेना चाहते हैं। आपको बस उन्हें थोड़ा सा प्रोत्साहित करना होगा। लंदन का कोई मुकाबला नहीं।”

भाषा अमित सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में