नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप

नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप

नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप
Modified Date: September 8, 2026 / 11:13 pm IST
Published Date: September 8, 2026 11:13 pm IST

काठमांडू, आठ सितंबर (भाषा) नेपाल के पश्चिमोत्तर हिस्से में स्थित मुस्तांग जिले में मंगलवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र मुस्तांग जिले के लोमान्थांग में था, जो काठमांडू से 375 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित है।

भूकंप रात नौ बजकर 53 मिनट पर आया।

भूकंप से तत्काल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इसके झटके पड़ोसी मनांग, डोल्पा और म्याग्दी जिलों में भी महसूस किए गए।

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में