कोरोना संक्रमण के चलते महात्मा गांधी के प्रपौत्र सतीश धुपेलिया का निधन, एक महीने से अस्पताल में चल रहा था उपचार

कोरोना संक्रमण के चलते महात्मा गांधी के प्रपौत्र सतीश धुपेलिया का निधन, एक महीने से अस्पताल में चल रहा था उपचार

कोरोना संक्रमण के चलते महात्मा गांधी के प्रपौत्र सतीश धुपेलिया का निधन, एक महीने से अस्पताल में चल रहा था उपचार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: November 23, 2020 5:21 am IST

जोहानिसबर्ग: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र सतीश धुपेलिया का यहां कोरोना वायरस संबंधी जटिलताओं के चलते निधन हो गया। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि तीन दिन पहले ही वह 66 वर्ष के हुए थे। धुपेलिया की बहन उमा धुपेलिया मिस्त्री ने पुष्टि की है कि उनके भाई का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण रविवार को निधन हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि सतीश धुपेलिया को निमोनिया हो गया था और करीब एक महीने से अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, वहीं पर वह इस संक्रमण की चपेट में आ गए।

Read More: असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई का निधन, गुवाहाटी के अस्पताल में ली अंतिम सांस

उमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे प्रिय भाई करीब एक महीने से निमोनिया से पीड़ित थे, अस्पताल में उन्हें एक और संक्रमण हो गया और इलाज के दौरान ही वह कोविड-19 की भी चपेट में आ गए। आज शाम उन्हें दिल का दौरा पड़ा तथा उनका निधन हो गया।’’ धुपेलिया की उमा के अतिरिक्त एक और बहन हैं जिनका नाम कीर्ति मेनन है। वह जोहानिसबर्ग में रहती हैं।

Read More: हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, चार जिलों में लगा रात्रिकालीन कर्फ्यू

तीनों भाई-बहन मणिलाल गांधी के वंशज हैं। महात्मा गांधी दो दशक तक दक्षिण अफ्रीका में रहने के बाद भारत में अपना काम जारी रखने के लिए स्वदेश लौट गए थे और अपने पुत्र मणिलाल को यहीं छोड़ आए थे। धुपेलिया ने अपना ज्यादातर जीवन मीडिया में खासकर वीडियोग्राफर एवं फोटोग्राफर के रूप में बिताया। वह गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट के लिए भी सक्रियता से काम कर रहे थे।

Read More: रेणु जोगी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद JCCJ कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न, प्रदेश भर में धान सत्याग्रह करने का लिया फैसला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"