राष्ट्रपति मुर्मू राजकीय यात्रा पर रोमानिया पहुंचीं; व्यापार और पर्यटन को बढ़ाने पर रहेगा जोर

राष्ट्रपति मुर्मू राजकीय यात्रा पर रोमानिया पहुंचीं; व्यापार और पर्यटन को बढ़ाने पर रहेगा जोर

राष्ट्रपति मुर्मू राजकीय यात्रा पर रोमानिया पहुंचीं; व्यापार और पर्यटन को बढ़ाने पर रहेगा जोर
Modified Date: July 23, 2026 / 06:12 pm IST
Published Date: July 23, 2026 6:12 pm IST

(अश्विनी श्रीवास्तव)

बुखारेस्ट (रोमानिया), 23 जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को तीन यूरोपीय देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में रोमानिया पहुंचीं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापार, पर्यटन और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग का विस्तार करना है।

यह पिछले तीन दशकों से भी अधिक समय में किसी भारतीय राष्ट्रपति की रोमानिया की पहली यात्रा है।

राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की अपनी राजकीय यात्रा के अंतिम चरण में रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट पहुंचीं। हवाई अड्डे पर रोमानिया की विदेश मंत्री ओआना-सिल्विया ओयू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।’’

अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू रोमानिया के राष्ट्रपति निकुसोर डैन, कार्यवाहक प्रधानमंत्री इली बोलोजान और सीनेट के अध्यक्ष एम. अब्रुडेआन से मुलाकात करेंगी।

मुर्मू रोमानिया-भारत संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों से भी मिलेंगी और भारत-रोमानिया कारोबार मंच को संबोधित करेंगी। वह रोमानिया में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत करेंगी।

वर्तमान में रोमानिया में लगभग 13,500 भारतीय रहते हैं, जिनमें करीब 10,000 कामगार शामिल हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने 20 जुलाई को मोल्दोवा और 21-22 जुलाई के दौरान उत्तरी मैसिडोनिया की यात्रा की थी। इन दोनों यूरोपीय देशों की यात्रा करने वाली वह पहली भारतीय राष्ट्रपति हैं।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में