वाशिंगटन, 11 मार्च (एपी) अमेरिका के वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के सुरक्षा बैरिकेड में अपनी वैन से टक्कर मारने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कानून प्रवर्तन एजेंसी ‘द सीक्रेट सर्विस’ ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े छह बजे एक व्यक्ति ने अपनी वैन से अस्थायी सुरक्षा बैरियर को टक्कर मार दी।
इसने बताया कि सुरक्षा अधिकारियों ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
एजेंसी ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान तुरंत जारी नहीं की गई है और उससे जांचकर्ता पूछताछ कर रहे हैं।
मौके पर पुलिस की बम निरोधक टीम को बुलाया गया, जिसने वाहन की जांच की और उसे सुरक्षित पाया।
एपी
देवेंद्र नरेश
नरेश