अमेरिका: लॉस एंजिलिस में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत

अमेरिका: लॉस एंजिलिस में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत

अमेरिका: लॉस एंजिलिस में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: September 16, 2026 / 08:40 am IST
Published Date: September 16, 2026 8:40 am IST

लॉस एंजिलिस, 16 सितंबर (एपी) लॉस एंजिलिस में मंगलवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हेलीकॉप्टर में सवार लोगों में से कोई जीवित बचा है या नहीं।

लॉस एंजिलिस अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता कैप्टन ब्रांडेन सिल्वरमैन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हेलीकॉप्टर के भीतर कितने लोग मौजूद थे।’’

यह दुर्घटना उस स्थान पर हुई है जहां हाल में भीषण बस दुर्घटना हुई थी।

एपी खारी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में