यूरोप, मध्य पूर्व के देशों दी जाने वाली करोड़ों अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता में कटौती

यूरोप, मध्य पूर्व के देशों दी जाने वाली करोड़ों अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता में कटौती

यूरोप, मध्य पूर्व के देशों दी जाने वाली करोड़ों अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता में कटौती
Modified Date: September 15, 2026 / 10:13 pm IST
Published Date: September 15, 2026 10:13 pm IST

वाशिंगटन, 15 सितंबर (एपी) ट्रंप प्रशासन यूरोप और मध्य पूर्व के देशों को दी जाने वाली करोड़ों अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता में कटौती कर रहा है, ताकि मध्य और दक्षिण अमेरिका में कट्टरपंथी विचारधारा की ओर झुकाव रखने वाली सरकारों का समर्थन किया जा सके।

मंगलवार को विदेश विभाग ने अमेरिकी संसद को सूचित किया कि वह स्लोवाकिया, उत्तरी मकदूनिया, ट्यूनीशिया और इराक के लिए तय 5.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर की विदेशी सैन्य सहायता को पनामा, पेरू, इक्वाडोर और कोलंबिया के लिए पुन: समायोजित करेगा।

विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पिछले हफ्ते कोलंबिया, इक्वाडोर और पेरू का दौरा किया और उन्हें अतिरिक्त मदद का वादा किया। ट्रंप प्रशासन ने अपनी विदेश नीति में पश्चिमी गोलार्ध को प्राथमिकता दी है और मादक पदार्थ की तस्करी व अवैध प्रवासन से निपटने पर जोर दिया है।

हालांकि, इससे ट्यूनीशिया, इराक, उत्तरी मकदूनिया या स्लोवाकिया के लिए विदेशी सैन्य वित्तपोषण खत्म नहीं होती है, लेकिन इन देशों के लिए बची हुई सटीक रकम के बारे में तुरंत पता नहीं चल पाया है।

एपी सुभाष माधव

माधव


लेखक के बारे में