मारियाना नेसुलर ने चेन्नई में अमेरिकी महावाणिज्य दूत के रूप में कार्यभार संभाला
मारियाना नेसुलर ने चेन्नई में अमेरिकी महावाणिज्य दूत के रूप में कार्यभार संभाला
चेन्नई, छह मार्च (भाषा) अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को यहां कहा कि मारियाना एल नेसुलर ने चेन्नई में अमेरिका की महावाणिज्य दूत के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
नेसुलर ने दो मार्च को यह पदभार संभाला। वह दक्षिण भारतीय राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के अलावा केंद्र शासित प्रदेशों पुडुचेरी, लक्षद्वीप तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अमेरिका-भारत संबंधों को आगे बढ़ाने का दायित्व संभालेंगी।
अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, दक्षिण एशियाई मामलों में व्यापक अनुभव रखने वाली राजनयिक नेसुलर पूर्व में ताशकंद स्थित अमेरिकी दूतावास में राजनीतिक और आर्थिक सलाहकार के रूप में कार्य कर चुकी हैं।
इसमें कहा गया कि उनकी पिछली जिम्मेदारियों में यरुशलम और अम्मान में अमेरिकी दूतावासों में उप आर्थिक सलाहकार के रूप में और वाशिंगटन में ऊर्जा संसाधन ब्यूरो में भारत तथा श्रीलंका के लिए वरिष्ठ दक्षिण एशिया अधिकारी के रूप में कार्य करना शामिल है।
नेसुलर का विवाह विदेश सेवा अधिकारी पीटर नेसुलर से हुआ है। इस दंपति के दो बेटे हैं।
भाषा
नेत्रपाल माधव
माधव

Facebook


