बुकर पुरस्कार की दौड़ में मार्लन जेम्स, डगलस स्टुअर्ट और एलिजाबेथ स्ट्राउट शामिल
बुकर पुरस्कार की दौड़ में मार्लन जेम्स, डगलस स्टुअर्ट और एलिजाबेथ स्ट्राउट शामिल
लंदन, 28 जुलाई (एपी) बुकर पुरस्कार जीत चुके उपन्यासकार मार्लन जेम्स और डगलस स्टुअर्ट एक बार फिर साहित्य के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को हासिल करने की दौड़ में शामिल हैं। पुलित्जर पुरस्कार विजेता एलिजाबेथ स्ट्राउट भी बुकर पुरस्कार के दावेदारों में जगह बनाने में कामयाब रही हैं।
बुकर पुरस्कार के लिए मंगलवार को घोषित किए गए 13 ‘सेमीफाइनलिस्ट’ का चयन करने के लिए निर्णायक मंडल के सदस्यों ने 163 उपन्यास पढ़े। इस पुरस्कार के तहत 50,000 पाउंड (66,000 डॉलर) भी दिए जाएंगे।
बुकर पुरस्कार के 13 ‘सेमीफाइनलिस्ट’ की सूची में मार्लन जेम्स का उपन्यास “द डिसअपियर्स” शामिल है, जिसमें 1980 के दशक के जमैका की कहानी बताई गई है, जहां समलैंगिक पुरुष विरोध व मुश्किलों का सामना करते हैं।
डगलस स्टुअर्ट का “जॉन ऑफ जॉन” भी सूची में है, जो एक दूरदराज के स्कॉटिश द्वीप पर पिता व बेटे के बीच के रहस्यों की कहानी है।
वहीं, एलिजाबेथ स्ट्राउट की कहानी “द थिंग्स वी नेवर से” भी बुकर पुरस्कार की दौड़ में शामिल है।
जेम्स ने 2015 में अपने उपन्यास “ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ सेवन किलिंग्स”, जबकि स्टुअर्ट ने 2020 में “शुगी बैन” के लिए बुकर पुरस्कार जीता था।
स्ट्राउट का उपन्यास “ओह विलियम!” 2022 में बुकर पुरस्कार के अंतिम चरण में पहुंचा था। उन्होंने 2009 में “ओलिव किटेरिज” के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता था।
एपी जोहेब पारुल
पारुल

Facebook


