Middle East Conflict Pakistan: पाकिस्तान ने कराई US-ईरान की सुलह, खुद राषट्रपति ट्रंप ने बताई PM शहबाज शरीफ की भूमिका, 10 तारीख को होने वाला है कुछ बड़ा

Middle East Conflict Pakistan: US-ईरान की सुलह पाकिस्तान ने कराई, खुद राषट्रपति ट्रंप ने बताई PM शहबाज शरीफ की भूमिका, 10 तारीख को होने वाला है कुछ बड़ा

Middle East Conflict Pakistan: पाकिस्तान ने कराई US-ईरान की सुलह, खुद राषट्रपति ट्रंप ने बताई PM शहबाज शरीफ की भूमिका, 10 तारीख को होने वाला है कुछ बड़ा

pakistan middle east/ image source: Osint613 x handle

Modified Date: April 8, 2026 / 08:47 am IST
Published Date: April 8, 2026 8:36 am IST
HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान बना अहम मध्यस्थ देश
  • US-ईरान के बीच सीजफायर
  • 10 अप्रैल से होगी बातचीत

Middle East Conflict Pakistan: मिडिल ईस्ट में पिछले एक महीने से जारी तनाव और संघर्ष के बीच अब राहत की खबर सामने आई है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है, जिससे क्षेत्र में फिलहाल तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस सीजफायर का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने किया। वहीं अब खबर आ रही है कि, Shehbaz Sharif की पहल के बाद दोनों देशों के बीच बातचीत की जमीन तैयार हुई, जिसके बाद युद्धविराम पर सहमति बनी।

Middle East Conflict: ईरान-अमेरिका के बीच पाकिस्तान बना मध्यस्थ

मिडिल ईस्ट में लंबे समय से जारी तनाव के बीच अब कूटनीतिक स्तर पर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें पाकिस्तान ने अहम मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। Shehbaz Sharif की पहल के बाद दोनों देशों के बीच बातचीत की जमीन तैयार हुई, जिसके बाद युद्धविराम पर सहमति बनी। इस घटनाक्रम को क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जहां लगातार बढ़ते तनाव के बीच अब बातचीत का रास्ता खुलता नजर आ रहा है।

Donald Trump on War: डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान आया सामने

इस पूरे घटनाक्रम में Donald Trump का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि ईरान में अमेरिका ने अपने सभी सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए हैं और अब आगे बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाएगा। दोनों देशों के बीच कई विवादित मुद्दों पर प्रारंभिक सहमति बनने की बात भी कही जा रही है। इसी कड़ी में 10 अप्रैल से Islamabad में औपचारिक बातचीत शुरू होगी, जहां दोनों पक्ष आमने-सामने बैठकर आगे की रणनीति और स्थायी समाधान पर चर्चा करेंगे।

वहीं, ईरान ने भी इस सीजफायर को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है। ईरान की ओर से दो हफ्तों के लिए रणनीतिक रूप से अहम Strait of Hormuz को खोलने की जानकारी दी गई है, जिससे वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति को राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही ईरान ने अपने नागरिकों से इस घटनाक्रम को “जीत” के रूप में देखने और जश्न मनाने की अपील भी की है।

इन्हें भी पढें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।