उत्तरपश्चिम पाकिस्तान में आतंकवादियों ने चौकी पर किया हमला, टीटीपी के दो आतंकवादी मारे गए

उत्तरपश्चिम पाकिस्तान में आतंकवादियों ने चौकी पर किया हमला, टीटीपी के दो आतंकवादी मारे गए

उत्तरपश्चिम पाकिस्तान में आतंकवादियों ने चौकी पर किया हमला, टीटीपी के दो आतंकवादी मारे गए
Modified Date: September 3, 2024 / 10:15 pm IST
Published Date: September 3, 2024 10:15 pm IST

पेशावर, तीन सितम्बर (भाषा) पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 60 से अधिक आतंकवादियों ने एक सीमा सुरक्षा चौकी पर हमला किया, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें पीछे खदेड़ दिया और दो आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी तालिबान के मुस्लिम और अमजद समूहों से जुड़े आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे कुर्रम जिले में मरघन चौकी पर हमला किया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की संख्या 60 से अधिक थी और वे अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे।

भाषा अमित माधव

माधव


लेखक के बारे में