दुबई, 15 जुलाई (एपी) ‘‘हाल के दिनों में’’ ईरान को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी हवाई हमलों में 30 से अधिक लोग मारे गए हैं। ईरान सरकार की एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ईरान सरकार की प्रवक्ता फातेमेह मोहाजेरानी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि ईरान में रात भर हुए हमलों में 260 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि मोहाजेरानी किस समय-सीमा की बात कर रही थीं।
अमेरिका और इजराइल के साथ युद्ध के दौरान ईरान ने हताहतों की संख्या के आंकड़े कभी-कभार ही जारी किए हैं।
एपी
सुरभि मनीषा
मनीषा