उदीन ढुंगा (नेपाल), 27 अगस्त (एपी) चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि तिब्बत में ग्लेशियर के ढहने से बुधवार को आए मलबे और कीचड़ के सैलाब के कारण 558 लोग लापता हैं।
चीन और नेपाल के सीमावर्ती इलाके में भी अचानक आई भीषण बाढ़ के कारण सैकड़ों पर्यटक, श्रमिक और अन्य लापता हैं। अचानक आए इस सैलाब ने कई बस्तियों को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ इलाकों में आवागमन भी ठप हो गया।
ड्रोन से बनाए गए वीडियो में सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त और इमारतें मलबे में दबी हुई दिखाई दीं।
एपी गोला वैभव
वैभव