कनाडा में 9.7 करोड़ डॉलर से अधिक कीमत के मादक पदार्थ जब्त, 19 व्यक्ति गिरफ्तार

कनाडा में 9.7 करोड़ डॉलर से अधिक कीमत के मादक पदार्थ जब्त, 19 व्यक्ति गिरफ्तार

कनाडा में 9.7 करोड़ डॉलर से अधिक कीमत के मादक पदार्थ जब्त, 19 व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: July 27, 2026 / 04:42 pm IST
Published Date: July 27, 2026 4:42 pm IST

ओंटारियो, 27 जुलाई (भाषा) कनाडा के ओंटारियो प्रांत में मादक पदार्थ रोधी एक अभियान के दौरान पुलिस ने लगभग 1.7 टन मादक पदार्थ जब्त करने के साथ ही 19 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत 9.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है और गिरफ्तार व्यक्तियों में से अधिकतर भारतीय मूल के हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (ओपीपी) के एक बयान के अनुसार, ‘प्रोजेक्ट बे’ नामक खुफिया जानकारी के आधार पर संचालित एक अभियान के तहत एक ऐसे कथित तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया, जो व्यावसायिक परिवहन मार्ग के जरिए मादक पदार्थ की तस्करी कनाडा में कर रहा था। पुलिस ने बताया कि मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में कई ट्रक चालक हैं, जिन्हें कथित तौर पर वैध माल की आड़ में कनाडा-अमेरिका सीमा से मादक पदार्थ की तस्कारी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

ओंटारियो प्रांतीय पुलिस के मुताबिक, यह जांच जनवरी 2025 में शुरू हुई, जब विंडसर पुलिस सेवा ने मादक पदार्थ की तस्करी के मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में गगनदीप थिंदल (27), सिमरनजीत सिंह (32), कंवरपाल कुलार (32), जतिंदरपाल सिंह (39), जसविंदर सोही (55), तेजविंदर संधू (29), हरजविंदर संधू (33), हनिंदरपाल ग्रेवाल (34), तरमिंदर सिंह (19), अवतार सहोता (54), गुनदीप तारीवाल (32), महकप्रीत सिंह (24) और करणदीप सिंह (27) शामिल हैं।

जांच के दौरान 22 स्थानों पर छापेमारी करके 973 किलोग्राम कोकीन, 660 किलोग्राम मेथामफेटामाइन, 49 किलोग्राम अफीम, 230 ऑक्सीकोडोन गोलियां, 17 आग्नेयास्त्र, नकदी, आभूषण, मोबाइल फोन, लैपटॉप और एक वाहन जब्त किया गया।

भाषा राखी अमित

अमित


लेखक के बारे में