ऑस्ट्रिया में संचालित सात मस्जिद होंगे बंद, इमामों को निलंबित करने का फैसला

ऑस्ट्रिया में संचालित सात मस्जिद होंगे बंद, इमामों को निलंबित करने का फैसला

ऑस्ट्रिया में संचालित सात मस्जिद होंगे बंद, इमामों को निलंबित करने का फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: June 9, 2018 10:43 am IST

ऑस्ट्रिया। ऑस्ट्रिया ने देश के सात मस्जिदों को बंद करने का फरमान सुनाया है। साथ ही इमामों को निलंबित करने का निर्देश जारी किया है। इस पर ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबास्टियन कुर्ज़ ने मस्जिदों के राजनीतिक इस्तेमाल के कारण कार्रवाई का हवाला दिया है। देश के 260 में से 60 इमामों की जांच चल रही है। सरकार का आरोप है कि जिन इमामों से पूछताछ की गई उनमें से 40 इमामों के तार मुस्लिम समूह एआईटीबी से जुड़े पाए गए हैं जो तुर्की सरकार के करीबी हैं।

ये भी पढें- सेना के भावी अफसरों का गर्मजोशी से स्वागत, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

बताते चलें कि यहां कुछ मस्जिदों के संबंध तुर्की राष्ट्रवादियों से जुड़े होने के आरोप लगे थे। अप्रैल में ऐसी कई तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें बच्चे तुर्की सेना की वर्दी पहने गैलीपोली में हुई प्रथम विश्व युद्ध की लड़ाई का नाटक करते दिखे थे।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में मोस्ट वांटेड बदमाश राजेश भारती सहित 4 का एनकाउंटर, 6 पुलिसकर्मी जख्मी

वहीं मस्जिदों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की तुर्की ने निंदा की है। तुर्की के राष्ट्रपति के हवाले से खबर सामने आई है जिसमें कहा गया है कि ऑस्ट्रिया की ये हरकत ”इस्लाम से डर पैदा करने वाली, नस्लीय हिंसा और भेदभाव से ग्रसित है। ओछी राजनीति के चलते मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें-‘संपर्क फॉर समर्थन’: विवेकानंद आश्रम पहुंचे रमन, स्वामी सत्यरूपानंद से लिया आशीर्वाद

ऑस्ट्रिया की सरकार अरब रिलिजियस कम्युनिटी नाम के एक संगठन को भी भंग कर रही है. बंद की जा रही छह मस्जिदों को इसी समुदाय से जुड़े लोग चला रहे थे. इनमें से तीन विएना, दो उत्तरी ऑस्ट्रिया और एक केरिंथिया में है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में