स्टार्मर के खिलाफ जांच का प्रस्ताव खारिज

स्टार्मर के खिलाफ जांच का प्रस्ताव खारिज

स्टार्मर के खिलाफ जांच का प्रस्ताव खारिज
Modified Date: April 29, 2026 / 01:07 am IST
Published Date: April 29, 2026 1:07 am IST

लंदन, 28 अप्रैल (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने मंगलवार को संसद में एक अहम मत विभाजन में जीत हासिल की और सांसदों ने उनके आचरण की जांच के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

हाउस ऑफ कॉमन्स में 223 के मुकाबले 335 मतों से उस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया, जिसमें संसद की विशेषाधिकार समिति द्वारा जांच कराने का प्रस्ताव था कि क्या स्टार्मर ने अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत के रूप में पीटर मैंडेलसन की नियुक्ति को लेकर सदन को गुमराह किया।

विपक्ष ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री पर दबाव बनाया और जांच की मांग की, जबकि स्टार्मर ने इसे राजनीतिक कदम बताया।

उन्होंने बताया कि वह संसद और जनता के प्रति पारदर्शिता की जिम्मेदारी को गंभीरता से लेते हैं।

यह विवाद मैंडेलसन के नाम को लेकर उठा, जिनका संबंध यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ा बताया गया था।

प्रधानमंत्री ने पहले ही इस नियुक्ति पर माफी मांगी थी और कहा था कि सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

एपी राखी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में