खूबसूरत और अद्भुत दृश्य : नासा ने मंगल पर उतरते रोवर का जारी किया वीडियो

खूबसूरत और अद्भुत दृश्य : नासा ने मंगल पर उतरते रोवर का जारी किया वीडियो

खूबसूरत और अद्भुत दृश्य : नासा ने मंगल पर उतरते रोवर का जारी किया वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: February 23, 2021 5:23 am IST

केप केनावेरल (फ्लोरिडा), 23 फरवरी (एपी) नासा ने सोमवार को मंगल ग्रह पर उतरते रोवर की उच्च गुणवत्ता वाली पहला वीडियो जारी किया है।

वीडियो में एक नारंगी और सफेद रंग का पैराशूट खुलते हुए और रोवर लाल ग्रह के धूल भरी सतह पर उतरते नजर आ रहा है।

‘एंट्री एंड डिसेंट कैमरा टीम’ के प्रमुख डेव ग्रूल ने कहा, ‘‘ मैं जब भी इसे देखता हूं मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।’’

‘पर्सवियरन्स’ रोवर पुरातन सूक्ष्म जीवन के संकेतों की तलाश करेगा एवं एक दशक में धरती पर लाल ग्रह के चट्टान के प्रमाणिक नमूनों को लाने का भी प्रयास करेगा।
Read More News: भूपेश 2020-2021 के तृतीय अनुपूरक अनुमान रखेंगे, धान खरीदी-कर्ज लेने के मुद्दे पर हंगामे 

नासा का रोवर ‘पर्सवियरन्स’ शुक्रवार तड़के मंगल की सतह पर उतरा था। यह जेजोरो क्रेटर (महाखड्ड) में उतरा है। यह नासा द्वारा अब तक भेजा गया सबसे बड़ा और सर्वाधिक उन्नत रोवर है।

रोवर के मंगल की सतह पर उतारने को लेकर गठित की गई टीम के प्रमुख एन चैन ने कहा, ‘‘ यह वीडियो और तस्वीरें हमारे सपनों का हिस्सा हैं।’’

इससे पहले, नासा ने मंगल ग्रह पर उतरते रोवर की पहली तस्वीर जारी की थी। नासा ने इस कार्य के लिए अंतरिक्ष यान में 25 कैमरे लगाए गए थे।
Read More News: लेकर CM भूपेश बघेल गंभीर, एयरपोर्ट, छत्तीसगढ़- महाराष्ट्र सीमा में थर्मल

गौरतलब है कि नासा के अब तक के सबसे जोखिम भरे और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण इस अभियान का उद्देश्य यह पता लगाना है कि मंगल ग्रह पर क्या कभी जीवन था।

अभियान के तहत ग्रह से चट्टानों के टुकड़े भी लाने का प्रयास किया जाएगा जो इस सवाल का जवाब खोजने में अहम साबित हो सकते हैं।


लेखक के बारे में