नवाज शरीफ ने स्वीकारा- ‘मुंबई हमलों में था पाकिस्तान का हाथ’
नवाज शरीफ ने स्वीकारा- ‘मुंबई हमलों में था पाकिस्तान का हाथ’
इस्लामाबाद। भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने यह स्वीकार कर लिया है कि मुंबई हमले में पाकिस्तानी आतंकियों का ही हाथ था। नवाज की यह स्वीकार कर लेने के बाद अब पाकिस्तान का हमेशा का वह दावा भी खत्म हो गया है जिसमें पाकिस्तान आतंकियों को पालने के आरोपों से इंकार करता रहा है। एक इंटरव्यू में नवाज ने यह माना है कि पाकिस्तान में आतंकी संगठन सक्रिय हैं।
अपने इस इंटरव्यू में शरीफ ने पाक में अटकी मुंबई हमलों की सुनवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ‘आप एक देश को नहीं चला सकते जब दो या तीन समानांतर सरकारें चल रही हों। यह रोकना होगा। सिर्फ एक ही सरकार हो सकती है, जो संवैधानिक प्रक्रिया से चुनी गई हो’।
यह भी पढ़ें : रमन ने चखा कमला के बेर का स्वाद, वीणा सिंह समेत लिया आशीर्वाद; देखिए वीडियो
इंटरव्यू के दौरान नवाज ने अपने पीएम की कुर्सी जाने संबंधी सवाल को नजरअंदाज़ किया और विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा की बात की। उन्होंने कहाकि ‘हमने अपने आपको अलग कर लिया है। कुर्बानियों के बावजूद हमारी बात कोई स्वीकार नहीं करता। अफगानिस्तान की कहानी को स्वीकार कर लिया गया, लेकिन हमारी नहीं। हमें इसपर ध्यान देना चाहिए।‘
पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने कहा कि ‘आतंकी संगठन सक्रिय हैं, क्या हमें उन्हें सीमा पार करने और मुंबई में 150 लोगों की हत्या करने की इजाजत दे देनी चाहिए? मुझे बताइए’। रावलपिंडी आतंकरोधी अदालत में मुंबई हमलों की सुनवाई अटके होने का हवाला देते हुए नवाज ने कहा, ‘हमने सुनवाई क्यों नहीं पूरी की?’
यह भी पढ़ें : सियासी मैदान में जमीन का नया अंकगणित, स्क्वेयर फीट और एकड़ में नप रही नेतागिरी की हैसियत
बता दें कि 2008 के मुंबई हमलों को लेकर पाकिस्तान हमेशा इनकार करता रहा है कि मुंबई हमलों में उसकी कोई भूमिका है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


