KP Oli Arrest News: सत्ता संभालते ही एक्शन में इस देश के युवा PM.. पूर्व प्रधानमंत्री और गृहमंत्री गिरफ्तार, जानें क्या थे दोनों पर आरोप..

Former Prime Minister KP Oli Arrest News: नेपाल के पूर्व पीएम केपी ओली गिरफ्तार, जेन-जेड विरोध प्रदर्शन हिंसा में आरोप, नए पीएम बलेंद्र शाह के फैसले से बढ़ी हलचल।

KP Oli Arrest News: सत्ता संभालते ही एक्शन में इस देश के युवा PM.. पूर्व प्रधानमंत्री और गृहमंत्री गिरफ्तार, जानें क्या थे दोनों पर आरोप..

Former Prime Minister KP Oli Arrest News || Image- Deccan Herald file

Modified Date: March 28, 2026 / 10:23 am IST
Published Date: March 28, 2026 8:51 am IST
HIGHLIGHTS
  • केपी ओली हिंसा मामले में गिरफ्तार
  • जेन-जेड विरोध में 70 से अधिक मौतें
  • गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक प्रतिशोध

नई दिल्ली: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पिछले साल हुए हिंसक जेन-जेड विरोध प्रदर्शनों में हुई मौतों के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी बलेंद्र शाह के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद हुई है। (Former Prime Minister KP Oli Arrest News) ओली को नेपाल पुलिस ने उनके भक्तपुर जिले के गुंडू स्थित आवास से हिरासत में लिया। ओली के साथ-साथ उनके पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को भी गिरफ्तार किया गया।

 

“मैं कानूनी लड़ाई लड़ूंगा” :केपी ओली

इस बारें में जानकारी साझा करते हुए काठमांडू घाटी पुलिस के प्रवक्ता ओम अधिकारी ने कहा, “उन्हें आज सुबह गिरफ्तार किया गया है और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ेगी।” हालांकि, ओली ने कहा कि उन्हें “प्रतिशोध की भावना से” गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने मीडिया से कहा, “मैं कानूनी लड़ाई लड़ूंगा।”

सुशीला कार्की ने संभाली थी अंतरिम कमान

पिछले साल 8 और 9 सितंबर को भ्रष्टाचार विरोधी युवा विद्रोह में कम से कम 19 युवाओं सहित 70 से अधिक लोग मारे गए थे। यह हिंसा और संघर्ष सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के विरोध में शुरू हुआ था। प्रदर्शन के अगले ही दिन संसद और सरकारी कार्यालयों में आगजनी के साथ यह हिंसा पूरे देश में फैल गई। (Former Prime Minister KP Oli Arrest News) यही वजह थी कि पीएम केपी ओली को पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था। ओली सरकार के गिरने के बाद महिला मुख्य न्यायाधीश, सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम सरकार की कमान सौंपी गई थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से मानवीय सहायता ‘पहुंचाने और उसमें तेजी लाने’ में मदद करेगा ईरान

उप्र:मंत्री 45 मिनट इंतजार के बाद कार्यक्रम से चले गए,भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

शाहजहांपुर में काकोरी के शहीदों की ‘पुरानी’ प्रतिमाओं की पुनःस्थापन को लेकर नया विवाद

ईरान समर्थक हैकिंग समूह ने एफबीआई निदेशक काश पटेल के निजी खाते को हैक करने का दावा किया

रूपाली चाकणकर ने राकांपा महाराष्ट्र महिला शाखा की प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया

ईरान ने अपने परमाणु केंद्रों को निशाना बनाए जाने की बात कही


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown