नेपाल : मादक पदार्थ रखने के आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल : मादक पदार्थ रखने के आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल : मादक पदार्थ रखने के आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार
Modified Date: June 15, 2026 / 12:34 pm IST
Published Date: June 15, 2026 12:34 pm IST

(शिरिष बी. प्रधान)

काठमांडू, 15 जून (भाषा) नेपाल के लुंबिनी प्रांत में सोमवार को एक भारतीय नागरिक के पास से कथित तौर पर मादक पदार्थ जब्त किये जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि भारतीय नागरिक ने मादक पदार्थ अपने अंतर्वस्त्र में छिपाया हुआ था।

नेपाल पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद रिजवान को नेपालगंज उप-महानगर क्षेत्र में सुरक्षा जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने उसके अंतर्वस्त्र में छिपाए गए एक पैकेट से 63.5 ग्राम ‘ब्राउन शुगर’ जब्त की।

पुलिस ने यह भी बताया कि रिजवान जिस मोटरसाइकिल पर सवार था, उसे भी जब्त कर लिया गया।

मामले की जांच शुरू कर पुलिस ने भारतीय नागरिक को हिरासत में ले लिया।

एक अन्य मामले में कोशी प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हुई एक जीप से 104 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही जीप चालक फरार हो गया था।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में