(शिरीष बी. प्रधान)
काठमांडू, नौ जून (भाषा) नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ‘बालेन’ ने अपने मंत्रिमंडल में मंगलवार को दो नए मंत्रियों को शामिल किया।
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सुदन गुरुंग को गृह मंत्री नियुक्त किया गया जबकि निर्दलीय सांसद महावीर पुन को विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवोन्मेष मंत्री बनाया गया।
गुरुंग ने वित्तीय अनियमितता और अवैध संपत्ति अर्जित करने संबंधी आरोप लगने के बाद मंत्रिमंडल से पहले इस्तीफा दे दिया था।
सरकार द्वारा गठित जांच समिति ने हालांकि उन्हें क्लीन चिट दे दी जिससे उन्हें फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का रास्ता साफ हो गया।
पुन, सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली कार्यवाहक सरकार के भी सदस्य थे।
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने दोनों नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही बालेन के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 17 हो गई है।
भाषा
सिम्मी पवनेश
पवनेश