नेपाल में राष्ट्रपति चुनाव बृहस्पतिवार को

नेपाल में राष्ट्रपति चुनाव बृहस्पतिवार को

नेपाल में राष्ट्रपति चुनाव बृहस्पतिवार को
Modified Date: March 8, 2023 / 10:29 pm IST
Published Date: March 8, 2023 10:29 pm IST

काठमांडू, आठ मार्च (भाषा) नेपाल में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव बृहस्पतिवार को होगा। नेपाली कांग्रेस के राम चंद्र पौडेल और सीपीएन-यूएमएल के सुभाष चंद्र नेमबांग इस पद के लिए दौड़ में हैं।

नेपाल के निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

राष्ट्रपति चुनाव में, प्रतिनिधि सभा के दो पूर्व स्पीकर के बीच मुकाबला है। आठ दलीय गठबंधन समर्थित उम्मीदवार राम चंद्र पौडेल (78) हैं, जबकि सीपीएन-यूएमएल की ओर से सुभाष नेमबांग (69) को उम्मीदवार बनाया गया है।

मौजूदा राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त हो रहा है।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, मतदान यहां संसद भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। आयोग शाम चार बजे से मतगणना शुरू करेगा और शाम सात बजे परिणाम घोषित होगा।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में