न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने मेयर पद के लिए जोहरान ममदानी का समर्थन किया
न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने मेयर पद के लिए जोहरान ममदानी का समर्थन किया
न्यूयॉर्क, 15 सितंबर (एपी) न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने शहरवासियों से जोहरान ममदानी को न्यूयॉर्क सिटी का मेयर चुनने की रविवार को अपील की। अमेरिका के सबसे बड़े शहर के इस अहम पद की दौड़ में शामिल ममदानी के लिए यह महत्वपूर्ण समर्थन माना जा रहा है।
‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ अखबार के ‘ऑपिनियन’ कॉलम में लिखे एक लेख में गवर्नर होचुल ने कहा कि भले ही वह और ममदानी कुछ मुद्दों पर एकमत नहीं हैं, लेकिन दोनों इस बात पर सहमत हैं कि न्यूयॉर्क शहर और देश में बढ़ती महंगाई की समस्या को दूर करना बेहद जरूरी है।
डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य होचुल ने लिखा, ‘‘लेकिन हमारी बातचीत में मैंने उनमें एक ऐसा नेता देखा जो न्यूयॉर्क के लिए मिलकर काम करना चाहता है, ताकि बच्चे सुरक्षित माहौल में पले-बढ़ें और हर परिवार को आगे बढ़ने का मौका मिल सके।”
उन्होंने कहा, ‘‘ममदानी में मुझे ऐसा नेता दिखा जो न्यूयॉर्क सिटी को सभी के लिए किफायती और रहने लायक बनाने पर ध्यान दे रहा है और मैं इसका पूरे दिल से समर्थन करती हूं।”
खुद को एक लोकतांत्रिक समाजवादी कहने वाले 33 वर्षीय जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद की दौड़ में शामिल हैं, और उन्हें मिला यह महत्वपूर्ण समर्थन डेमोक्रेटिक पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को उजागर करता है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया जब पार्टी राष्ट्रपति पद पर डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रही है।
होचुल के समर्थन को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि पहले ममदानी के उदारवादी विचारों को लेकर सशंकित डेमोक्रेटिक नेता अब उनका समर्थन करने लगे हैं।
ममदानी ने इस समर्थन के लिए होचुल का आभार जताते हुए कहा कि यह इस बात का संकेत है कि ‘‘हमारा आंदोलन और मज़बूत हो रहा है।’’
उन्होंने रविवार रात को एक बयान में कहा, ‘‘गवर्नर होचुल ने अपनी कार्यशैली का केंद्र बिंदु किफायती रहन-सहन को बनाया है। मैं उनके साथ मिलकर लड़ने के लिए उत्सुक हूं ताकि न्यूयॉर्क वासियों की जेब पर बोझ कम पड़े और ऐसा सुरक्षित व सशक्त न्यूयॉर्क सिटी बनाया जा सके, जहां कोई भी सिर्फ परिवार पालने का सामर्थ्य न होने के कारण शहर छोड़ने के लिए मजबूर न हो।’’
एपी खारी गोला
गोला
लेखक के बारे में
Web Title: न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने मेयर पद के लिए जोहरान ममदानी का समर्थन किया
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›भारत के साथ व्यापार समझौते पर तुरंत किसी फैसले के आसार नहीं: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर
02 Oct 2026 | 8:18 amइस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान
02 Oct 2026 | 1:10 amविमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया
02 Oct 2026 | 1:00 amगोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की
02 Oct 2026 | 12:57 amनेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
02 Oct 2026 | 12:50 amफ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
02 Oct 2026 | 12:17 amपाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pm