(शिरीष बी प्रधान)
काठमांडू, नौ मार्च (भाषा) नेपाल की नेशनल असेम्बली के नव निर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को पद की शपथ ली।
संसद भवन में आयोजित एक समारोह में नेशनल असेम्बली (एनए) के अध्यक्ष नारायण प्रसाद दहल ने इसके 18 सदस्यों में से 17 को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सभी इस वर्ष 25 जनवरी को नेशनल असेम्बली के लिए निर्वाचित हुए थे।
नेशनल असेम्बली (59 सीट वाली) में सदस्यों का कार्यकाल छह वर्ष का होता है। हालांकि, संविधान के अनुसार उनमें से एक तिहाई सदस्यों का कार्यकाल हर दो वर्ष में समाप्त हो जाता है।
शपथ लेने वाले नवनिर्वाचित सदस्यों में खम्मा बहादुर खाती, गीता देवकोटा, चंद्र बहादुर केसी, जगत तिमलसीना, धर्मेंद्र पासवान और प्रेम प्रसाद दंगल, महंथ ठाकुर, रंजीत कर्ण, राम कुमारी झांकरी, रेखा कुमारी झा, रोशनी मेचे, ललित जंग शाही, लीला कुमारी भंडारी, बासुदेव घिमिरे, समझाना देवकोटा, सुनील बहादुर थापा और सोमनाथ पोर्टेल शामिल हैं। संसद सचिवालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
भाषा
शुभम नरेश
नरेश