उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में गोलीबारी में नौ उग्रवादी और चार सुरक्षाकर्मी मारे गए

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में गोलीबारी में नौ उग्रवादी और चार सुरक्षाकर्मी मारे गए

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में गोलीबारी में नौ उग्रवादी और चार सुरक्षाकर्मी मारे गए
Modified Date: May 15, 2026 / 06:47 pm IST
Published Date: May 15, 2026 6:47 pm IST

पेशावर, 15 मई (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में हुई गोलीबारी में नौ संदिग्ध उग्रवादी और चार सुरक्षा कर्मी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बृहस्पतिवार देर रात बाजौर जिले में घटी। उग्रवादियों के एक समूह ने मीना और इनायत कलय इलाकों में हमले किए लेकिन सुरक्षा बलों ने ‘प्रभावी जवाबी कार्रवाई’ की। नौ हमलावर (सभी संदिग्ध उग्रवादी) चौकी पर ही मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

बाद में इलाके को घेर लिया गया और शेष उग्रवादियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र वर्षों से उग्रवादी हिंसा, अफगानिस्तान से लड़ाकों की सीमा पार आवाजाही और बार-बार होने वाले सैन्य अभियानों के कारण अशांत रहा है। यहां का पहाड़ी इलाका और खुली सीमा सुरक्षा बलों के लिए चुनौतियां बढ़ा देती हैं।

भाषा राखी अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में