ओमान ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका, ईरान के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता में मध्यस्थता की

ओमान ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका, ईरान के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता में मध्यस्थता की

ओमान ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका, ईरान के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता में मध्यस्थता की
Modified Date: February 6, 2026 / 03:43 pm IST
Published Date: February 6, 2026 3:43 pm IST

मस्कट, छह फरवरी (एपी) ओमान ने शुक्रवार को कहा कि उसने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता में मध्यस्थता की।

ओमान के विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और पश्चिम एशिया के लिए अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ तथा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर से अलग-अलग मुलाकात की।

पोस्ट के मुताबिक, “बातचीत मुख्यत: राजनयिक और तकनीकी वार्ताओं को फिर से शुरू करने के लिए उपयुक्त परिस्थितियां तैयार करने पर केंद्रित थी, क्योंकि दोनों पक्ष स्थायी सुरक्षा और स्थिरता हासिल करने के लिए इनकी सफलता सुनिश्चित करने के वास्ते दृढ़ संकल्पित हैं।”

एपी पारुल पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में