दक्षिण चीन में एक पिकअप ट्रक के पुल से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत, नौ लापता

Ads

दक्षिण चीन में एक पिकअप ट्रक के पुल से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत, नौ लापता

  •  
  • Publish Date - May 17, 2026 / 06:54 PM IST,
    Updated On - May 17, 2026 / 06:54 PM IST

बीजिंग, 17 मई (एपी) दक्षिण-पश्चिम चीन में शनिवार को एक पिकअप ट्रक के पुल से गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई और नौ लोग लापता हैं। यह जानकारी सरकारी मीडिया में प्रकाशित खबरों में दी गयी है।

ट्रक में कुल 15 लोग सवार थे और यह श्रमिकों को दक्षिणी ग्वांग्शी क्षेत्र में स्थित एक शकरकंद के खेत में ले जा रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि पांच लोगों को बचा लिया गया।

शेष नौ लोगों की तलाश और उन्हें बचाने के लिए रविवार को भी प्रयास जारी रहा।

सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ की खबरों के अनुसार, हुआनजियांग माओनान ऑटोनोमस काउंटी में कम जलस्तर वाले पुल को पार करते समय ट्रक नदी में गिर गया।

लापता लोगों और ट्रक की तलाश के लिए रविवार को 700 से अधिक बचावकर्मियों को तैनात किया गया था।

सरकारी मीडिया के अनुसार, क्षेत्र में भारी बारिश के कारण तेज बहाव वाला पानी आ गया और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया, जिससे बचाव अभियान और भी मुश्किल हो गया।

एपी शुभम सुरेश

सुरेश