वानुआतु के निकट नौका के डूबने के बाद एक व्यक्ति की मौत, 30 से अधिक लोग लापता

वानुआतु के निकट नौका के डूबने के बाद एक व्यक्ति की मौत, 30 से अधिक लोग लापता

वानुआतु के निकट नौका के डूबने के बाद एक व्यक्ति की मौत, 30 से अधिक लोग लापता
Modified Date: September 14, 2026 / 08:59 am IST
Published Date: September 14, 2026 8:59 am IST

वेलिंगटन, 14 सितंबर (एपी) प्रशांत द्वीपीय देश वानुआतु के तट से दूर समुद्र में एक नौका के डूब जाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 से अधिक लापता हैं।

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, ‘एमवी मातुई’ नाम की नौका शुक्रवार को अम्बाए और सैंटो द्वीपों के बीच यात्रा के दौरान डूब गई। उस समय नौका पर 47 लोग सवार थे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार, तलाश अभियान के दौरान बचाव नौकाओं की मदद से 15 लोगों को समुद्र से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बयान में कहा गया कि एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है और 30 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, “माना जा रहा है कि यह हादसा तेज हवाओं और समुद्री चेतावनी की अनदेखी के कारण हुआ। नौका में क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जाने समेत अन्य लापरवाहियां भी इसकी वजह हो सकती हैं।”

देश के मौसम विभाग ने नौका के रवाना होने के दिन ही तेज हवाओं और ऊंची समुद्री लहरों को लेकर चेतावनी जारी की थी।

एपी खारी सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में