हूती ड्रोन के मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत: सऊदी सुरक्षा विभाग

Ads

हूती ड्रोन के मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत: सऊदी सुरक्षा विभाग

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 07:21 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 07:21 PM IST

काहिरा, 17 सितंबर (एपी) सऊदी नागरिक सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि हूती ड्रोन को बीच में ही रोककर नष्ट किए जाने के बाद गिरे मलबे से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये।

अधिकारियों ने बताया कि देश के पश्चिमी हिस्से में स्थित ताइफ प्रांत में एक यमनी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक सऊदी नागरिक और एक पाकिस्तानी नागरिक घायल हो गए।

विभाग ने बताया कि मलबे से वाहनों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।

एपी देवेंद्र नरेश

नरेश