पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में ड्रोन हमले में पाकिस्तानी सेना का एक अधिकारी मारा गया

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में ड्रोन हमले में पाकिस्तानी सेना का एक अधिकारी मारा गया

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में ड्रोन हमले में पाकिस्तानी सेना का एक अधिकारी मारा गया
Modified Date: February 5, 2026 / 01:08 am IST
Published Date: February 5, 2026 1:08 am IST

पेशावर, चार फरवरी (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को एक सुरक्षा चौकी पर ड्रोन हमले में पाकिस्तानी सेना का एक कैप्टन शहीद हो गया और एक सिपाही घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि खैबर जिले में बारा तहसील के अकाखेल मुमंदाई इलाके में स्थित चौकी पर हुए हमले में कैप्टन अब्बास खान शहीद हो गए, जबकि सिपाही फरहान घायल हो गए।

सुरक्षा बलों ने हमले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

भाषा संतोष राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में