अमेरिका, ईरान के नए हमलों के बीच पाकिस्तान और बहरीन ने ‘क्षेत्र की ताजा स्थिति’ पर चर्चा की

अमेरिका, ईरान के नए हमलों के बीच पाकिस्तान और बहरीन ने ‘क्षेत्र की ताजा स्थिति’ पर चर्चा की

अमेरिका, ईरान के नए हमलों के बीच पाकिस्तान और बहरीन ने ‘क्षेत्र की ताजा स्थिति’ पर चर्चा की
Modified Date: June 28, 2026 / 05:02 pm IST
Published Date: June 28, 2026 5:02 pm IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 28 जून (भाषा) अमेरिका और ईरान के नए हमलों के बीच पाकिस्तान और बहरीन ने रविवार को ‘‘क्षेत्र की ताजा स्थिति’’ पर चर्चा की।

ताजा हमलों के कारण खाड़ी क्षेत्र में शांति के लिए खतरा पैदा हो गया है।

पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने कहा कि उपप्रधानमंत्री इसहाक डार और बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुल लतीफ बिन राशिद अल ज़यानी के बीच फोन पर बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति पर चर्चा की गई।

पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के मकसद से अमेरिका और ईरान ने 18 जून को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद 21 जून को स्विट्जरलैंड में तकनीकी स्तर की बातचीत हुई, जिसमें पाकिस्तान और कतर मध्यस्थ की भूमिका में थे।

बयान में कहा गया, ‘‘अल ज़यानी ने तालमेल को सुविधाजनक बनाने में पाकिस्तान की रचनात्मक भूमिका की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता में योगदान देगा।’’

पाकिस्तान के विदेश मंत्री डार ने ‘‘क्षेत्र में शांति और स्थिरता प्राप्त करने के लिए बातचीत एवं कूटनीति को बढ़ावा देने’’ के इस्लामाबाद के संकल्प को दोहराया।

भाषा

शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में