इस्लामाबाद, 28 दिसंबर (भाषा) पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई कर देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने का संकल्प लिया है। पाकिस्तानी थलसेना ने यह जानकारी दी।
रावलपिंडी में सेना मुख्यालय में 254वीं कोर कमांडर्स कांफ्रेंस में यह संकल्प लिया गया। थलसेना प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर ने बैठक की अध्यक्षता की।
थल सेना ने एक बयान में कहा कि बैठक में सेना के पेशेवर और संगठनात्मक विषयों की व्यापक समीक्षा की गई।
बयान में कहा गया है, ‘‘बगैर कोई भेदभाव किये आतंकवादियों के खिलाफ लड़ने और पाकिस्तान के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप इस बुराई का उन्मूलन करने का संकल्प लिया गया।’’
भाषा सुभाष पवनेश
पवनेश