पाकिस्तान, चीन ने सीपीईसी के दूसरे चरण की शुरूआत की, 8.5 अरब अमेरिकी डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए

पाकिस्तान, चीन ने सीपीईसी के दूसरे चरण की शुरूआत की, 8.5 अरब अमेरिकी डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए

पाकिस्तान, चीन ने सीपीईसी के दूसरे चरण की शुरूआत की, 8.5 अरब अमेरिकी डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए
Modified Date: September 5, 2025 / 10:27 pm IST
Published Date: September 5, 2025 10:27 pm IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, पांच सितंबर (भाषा) पाकिस्तान और चीन ने विवादास्पद सीपीईसी परियोजना के दूसरे चरण की औपचारिक शुरूआत कर दी है और लगभग 8.5 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के 21 समझौतों तथा संयुक्त उद्यमों पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की चीन यात्रा के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को बीजिंग में इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए, जब उन्होंने चीनी प्रधानमंत्री ली क्विंग से मुलाकात की और निवेशक सम्मेलन में भाग लिया।

‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार, समझौतों में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के दूसरे चरण के तहत विकास के साथ-साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, मीडिया, निवेश और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग शामिल है।

इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ली के साथ बातचीत के दौरान, शहबाज ने बैठक को ‘‘सर्वाधिक उत्पादक’’ बताया।

इसमें कहा गया है, ‘‘दोनों पक्ष सीपीईसी के अगले चरण, जिसमें पांच नये गलियारे शामिल हैं, पर मिलकर काम करना जारी रखने पर भी सहमत हुए।’’

भारत सीपीईसी का विरोध करता है, जो चीन के शिनजियांग और पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित ग्वादर बंदरगाह को जोड़ेगा, क्योंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से होकर गुज़रता है।

सीपीईसी चीन की महत्वाकांक्षी अरबों अमेरिकी डॉलर की ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (बीआरआई) की प्रमुख परियोजना है।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में