पाकिस्तान: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेत्र रोग का इलाज किया गया, वापस जेल भेजे गए
पाकिस्तान: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेत्र रोग का इलाज किया गया, वापस जेल भेजे गए
(सज्जाद हुसैन)
इस्लामाबाद, 28 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान में मंगलवार को एक स्थानीय अस्पताल में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की दाहिनी आंख की बीमारी का इलाज किया गया और फिर उन्हें वापस जेल भेज दिया गया।
जेल में बंद खान (74 वर्ष) को जनवरी के अंत में दाहिनी ‘सेंट्रल रेटिनल वेन आक्कलुजन’ (सीआरवीओ) का पता चला था और उन्हें ‘पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान (पीआईएम) में लाया गया था, जहां उन्हें एंटी-वीईजीएफ इंजेक्शन दिया गया था, जो हर महीने दोहराया जाता है। उनका आखिरी इलाज 23 मार्च को हुआ था।
पीआईएम के प्रवक्ता के अनुसार, खान को मंगलवार को नेत्र संबंधी उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था और उन्हें चौथा इंट्राविट्रियल इंजेक्शन दिया गया। कानूनी प्रक्रिया के बाद खान को वापस जेल भेज दिया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘प्रक्रिया से पहले नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा उनकी जांच की गई थी और उन्हें चिकित्सकीय रूप से स्थिर पाया गया था।’’
प्रवक्ता ने कहा कि इमरान की ‘ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी’ की गई, जिसमें नैदानिक सुधार दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि सर्जन द्वारा माइक्रोस्कोपी के मार्गदर्शन में खान को इंट्राविट्रियल इंजेक्शन की चौथी खुराक दी गई।
उन्होंने कहा, ‘‘अस्पताल में रहने के दौरान, खान की हालत चिकित्सा प्रक्रिया से पहले, चिकित्सा के दौरान और बाद में स्थिर बनी रही और उन्हें दस्तवेजों के साथ आगे की देखभाल और अनुवर्ती सलाह के निर्देशों के साथ छुट्टी दे दी गई।’’
खान के परिवार और पार्टी ने मांग की है कि उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाए और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में उनका इलाज किया जाए।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष गोहर अली खान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में खान की चिकित्सा जांच की पुष्टि की।
भाषा संतोष माधव
माधव

Facebook


