पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र प्रतिबंध 24 अक्टूबर तक बढ़ाया
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र प्रतिबंध 24 अक्टूबर तक बढ़ाया
इस्लामाबाद, 16 सितंबर (भाषा) पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंध को बुधवार को और एक महीने के लिए बढ़ा दिया। देश के हवाई अड्डा प्राधिकरण ने यह जानकारी दी।
अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत ने एक-दूसरे की विमानन कंपनियों के लिए हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंध लगाए थे।
पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (पीएए) द्वारा जारी एक नोटिस में कहा गया, ‘‘भारतीय पंजीकरण वाले विमानों तथा भारतीय विमानन कंपनियों/ऑपरेटरों द्वारा संचालित, स्वामित्व वाले या लीज पर लिए गए विमानों, जिनमें सैन्य उड़ानें भी शामिल हैं, के लिए पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र उपलब्ध नहीं है।’’
नोटिस के अनुसार, प्रतिबंध का विस्तार बुधवार सुबह दस बजकर 45 मिनट से प्रभावी हो गया और अब यह 24 अक्टूबर 2026 को सुबह चार बजकर 59 मिनट तक लागू रहेगा।
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब प्रतिबंध की अवधि 24 सितंबर को समाप्त होने वाली थी।
पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र को ‘दो फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन में बांटा गया है-कराची और लाहौर और ये आदेश दोनों क्षेत्रों पर लागू होगा।
भाषा शोभना पवनेश
पवनेश

Facebook


