BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

मलेशियाई प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में शहबाज शरीफ ने कहा: पहलगाम हमले से पाक का कोई संबंध नहीं

मलेशियाई प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में शहबाज शरीफ ने कहा: पहलगाम हमले से पाक का कोई संबंध नहीं

मलेशियाई प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में शहबाज शरीफ ने कहा: पहलगाम हमले से पाक का कोई संबंध नहीं
Bhasha
Published: 04 May 2025 | 10:36 pmModified: 04 May 2025 | 10:36 pm

इस्लामाबाद, चार मई (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और पहलगाम आतंकी हमले से उनके देश को जोड़ने के किसी भी प्रयास को खारिज कर दिया। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।

‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर में कहा गया है कि बातचीत के दौरान शरीफ ने 22 अप्रैल के आतंकी हमले के बाद से भारत के ‘उकसाने वाले व्यवहार’ के परिणामस्वरूप दक्षिण एशिया में उत्पन्न मौजूदा तनाव पर पाकिस्तान की चिंताओं को साझा किया।

उन्होंने बिना किसी साक्ष्य के घटना से पाकिस्तान को जोड़ने के किसी भी प्रयास को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने हमले के तथ्यों का पता लगाने के उद्देश्य से एक अंतरराष्ट्रीय, पारदर्शी, विश्वसनीय और तटस्थ जांच के संबंध में पाकिस्तान की पेशकश को दोहराया।

शहबाज शरीफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान इस जांच में मलेशिया की भागीदारी का स्वागत करेगा।

जम्मू कश्मीर में 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में और खटास आ गई है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला था।

भाषा रंजन नरेश दिलीप

दिलीप

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मलेशियाई प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में शहबाज शरीफ ने कहा: पहलगाम हमले से पाक का कोई संबंध नहीं

People also search for:Pak Malaysia Pahalgam

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

02 Oct 2026 | 1:10 am
विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

02 Oct 2026 | 1:00 am
गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

02 Oct 2026 | 12:57 am
नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

02 Oct 2026 | 12:50 am
फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

02 Oct 2026 | 12:17 am
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm