पाकिस्तान नाजुक दौर से गुजर रहा है : सेना प्रमुख

Ads

पाकिस्तान नाजुक दौर से गुजर रहा है : सेना प्रमुख

  •  
  • Publish Date - January 1, 2023 / 01:00 AM IST,
    Updated On - January 1, 2023 / 01:00 AM IST

इस्लामाबाद, 31 दिसंबर (भाषा) पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैय्यद आसिम मुनीर ने शनिवार को कहा कि मुल्क एक नाजुक दौर से गुजर रहा है और उन्होंने सभी पक्षकारों से आतंकवाद तथा अर्थव्यवस्था की दोहरी समस्याओं से निपटने के लिए हाथ मिलाने का अनुरोध किया।

कराची की पाकिस्तान नौसेना अकादमी में 118वीं मिडशिपमेन और 26वीं शॉर्ट सर्विस कमीशन की कमीशनिंग परेड को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की समस्याओं की ओर राष्ट्रीय आम सहमति बनाने की आवश्यकता है।

सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने कहा कि पाकिस्तान अपने सबसे नाजुक दौर से गुजर रहा है और अर्थव्यवस्था तथा आतंकवाद की चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें सभी पक्षकारों को राष्ट्रीय आम सहमति बनाने की आवश्यकता है।’’

भाषा गोला सुरेश

सुरेश