नापाक हरकतों से बाज नही आ रहा पाक, POK भेज रहा कोरोना पॉजिटिव मरीज

नापाक हरकतों से बाज नही आ रहा पाक, POK भेज रहा कोरोना पॉजिटिव मरीज

नापाक हरकतों से बाज नही आ रहा पाक, POK भेज रहा कोरोना पॉजिटिव मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: March 27, 2020 5:50 am IST

नईदिल्ली। कोरोना संक्रमण से पाकिस्तान भी अछूता नही है इस वक्त पाकिस्तान भी कोरोना की मार झेल रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में 1190 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद भी पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों के विरोध के बीच पाक सेना ने COVID 19 के मरीजों को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और गिलगिट-बल्टिस्तान के क्षेत्र में भेजना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें:कोविड-19 अपडेट: दुनिया के 198 देशों में संक्रमण, भारत में 606 मरीज, इटली में …

सूत्रों के अनुसार मीरपुर और दूसरे शहरों में स्पेशल क्वॉरंटीन सेंटर बनाए गए हैं जहां पंजाब के मरीजों को लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पाक सेना के टॉप अफसरों ने यह साफ कर दिया है कि किसी भी कोरोना पॉजिटिव मरीज को आर्मी फैसिलटी या सेना के घरों के पास न रखा जाए। जिसके बाद बड़ी संख्या में गाड़ियों में बंद करके ये मरीज POK और गिलगिट-बल्टिस्तान में लाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जी-20 शिखर सम्मेलन : पीएम मोदी का कोरोना के खिलाफ मास्टर स्ट्रोक, व…

यह इलाका काफी पिछड़ा इलाका माना जाता है, स्थानीय लोगों ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इस इलाके का इन्फ्रास्ट्रक्चर पहले से ही खराब है और ट्रेन्ड मेडिकल स्टाफ की भी कमी है। लोगों को डर है कि पूरे इलाके में वायरस फैल जाएगा और स्थानीय कश्मीरियों को खतरे में डाल दिया जाएगा। मुजफ्फराबाद के लोगों का कहना है कि पाक सेना को सिर्फ पंजाब की चिंता है।

ये भी पढ़ें: गुरूद्वारे पर आत्मघाती हमला, 11 लोगों की मौत की खबर


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com