पाकिस्तान ने बैसाखी पर भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लिए 2800 वीजा जारी किए

पाकिस्तान ने बैसाखी पर भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लिए 2800 वीजा जारी किए

पाकिस्तान ने बैसाखी पर भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लिए 2800 वीजा जारी किए
Modified Date: April 7, 2026 / 10:19 pm IST
Published Date: April 7, 2026 10:19 pm IST

लाहौर, सात अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान ने पंजाब प्रांत में 10 से 14 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाले बैसाखी मेले के लिए भारत के सिख श्रद्धालुओं के लिए कम से कम 2,800 वीजा जारी किए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता गुलाम मोहयुद्दीन ने ‘पीटीआई’ को बताया, “बैसाखी और 327वें खालसा जन्म दिवस के अवसर पर पाकिस्तान ने भारत से सिख श्रद्धालुओं को 2,800 से अधिक वीजा जारी किए हैं।”

उन्होंने कहा कि भारत से सिख श्रद्धालु 10 अप्रैल को वाघा सीमा के रास्ते पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह 14 अप्रैल को हसन अब्दाल स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब में आयोजित होगा।

हसन अब्दाल लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर है।

पाकिस्तान में वार्षिक बैसाखी मेले में भाग लेने के अलावा, भारत से आए सिख श्रद्धालु गुरुद्वारा जन्म स्थान ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब भी जाएंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और आतिथ्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को पंजाब गृह विभाग में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

भाषा

पवनेश माधव

माधव


लेखक के बारे में