पाकिस्तान ने एक मालवाहक जहाज को एक अन्य जहाज से टकराने के बाद रवाना होने से रोका
पाकिस्तान ने एक मालवाहक जहाज को एक अन्य जहाज से टकराने के बाद रवाना होने से रोका
कराची, 30 मई (भाषा) कराची बंदरगाह के ठीक बाहर एक मालवाहक जहाज की एक अन्य जहाज से टक्कर हो जाने के बाद पाकिस्तान ने उसे जेद्दा जाने की अनुमति नहीं दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पाकिस्तान के जहाजरानी मंत्री अनवर जुनैद चौधरी ने कहा कि कराची पोर्ट ट्रस्ट के अधिकारी 28 मई की रात को एमवी नेवी (यूएई ध्वज) और एमवी पापू (लाइबेरिया) के बीच हुई टक्कर के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “शुरुआती जांच से पता चलता है कि टक्कर जहाज के चालक दल की लापरवाही के कारण हुई। एमवी नेवी कराची बंदरगाह पर मरम्मत के दौर से गुजर रही है, क्योंकि इसका उपयोग समुद्र के नीचे इंटरनेट फाइबर लाइन बिछाने और रखरखाव के लिए किया जाता है।’’
उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक एमवी पापू समुद्र में खड़ा रहेगा। एमवी नेवी की तस्वीरों में उसके सामने के निचले हिस्से में एक बड़ा छेद दिखाई दे रहा है।
भाषा संतोष दिलीप
दिलीप

Facebook


