पाकिस्तानी पुलिस ने क्वेटा में छह आतंकवादियों का मार गिराया

Ads

पाकिस्तानी पुलिस ने क्वेटा में छह आतंकवादियों का मार गिराया

  •  
  • Publish Date - January 9, 2022 / 07:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

क्वेटा (पाकिस्तान), नौ जनवरी (एपी) पाकिस्तान की आतंकवाद-रोधी पुलिस ने शनिवार रात को दक्षिण-पश्चिमी शहर क्वेटा में मुठभेड़ के दौरान इस्लामिक स्टेट समूह के छह आतंकवादियों का मार गिराया।

पुलिस की ओर से रविवार को जारी बयान के मुताबिक, शहर के मंजूर शाहिद इलाके में एक ठिकाने पर छापेमारी की गई। बयान के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि आतंकवादी शहर में हमला करने की साजिश रच रहे हैं।

इसके मुताबिक, पुलिस के पहुंचने परी आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और हथगोले फेंके। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद करीब एक घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए।

बयान के मुताबिक, कुछ आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले और उनकी तलाश की जा रही है। मारे गए एक आतंकवादी की पहचान असगर सुमालानी के रूप में हुई है, जिस पर ईनाम घोरूाित था।

एपी शफीक उमा

उमा