पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री डार सोमवार से ब्रिटेन की पांच दिवसीय यात्रा करेंगे: विदेश कार्यालय

पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री डार सोमवार से ब्रिटेन की पांच दिवसीय यात्रा करेंगे: विदेश कार्यालय

पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री डार सोमवार से ब्रिटेन की पांच दिवसीय यात्रा करेंगे: विदेश कार्यालय
Modified Date: August 23, 2026 / 03:34 pm IST
Published Date: August 23, 2026 3:34 pm IST

इस्लामाबाद, 23 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक डार सोमवार से ब्रिटेन की पांच दिवसीय यात्रा करेंगे और इस दौरान ब्रिटिश अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। विदेश कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि डार अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) के महासचिव से भी मिलेंगे और सोमाली समुद्री लुटेरों द्वारा एमटी ऑनर 25 ऑयल टैंकर का अपहरण कर बंधक बनाए गए पाकिस्तानी चालक दल सदस्यों के बारे में चर्चा करेंगे।

बयान के मुताबिक, डार 24 से 28 अगस्त तक की ब्रिटेन यात्रा के दौरान ब्रिटिश विदेश मंत्री एड मिलिबैंड और विदेश, राष्ट्रमंडल तथा विकास कार्यालय एवं पाकिस्तान मामलों के राज्य मंत्री स्टीफन डॉटी के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे।

भाषा धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में